हज़ारीबाग: जमीन कारोबारी उदय साव हत्याकांड में दो महिला अधिवक्ताओं से हो रही पूछताछ के बाद हजारीबाग बार एसोसिएशन ने दी प्रतिक्रिया
हजारीबाग बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार राजू ने हाल ही में चर्चा में आई महिला अधिवक्ता से संबंधित कई महत्वपूर्ण तथ्यों को स्पष्ट किया। राजकुमार राजू ने बताया कि पुलिस हिरासत में फंसी महिला न तो हजारीबाग बार एसोसिएशन की सदस्य हैं और न ही यह सुनिश्चित है कि वह वास्तव में अधिवक्ता हैं।