हज़ारीबाग: डीसी की पहल पर डालमिया सीमेंट ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराई मोबाइल मेडिकल यूनिट
सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तथा जिला प्रशासन से निर्देश प्राप्त कर भारत के सीमेंट निर्माता डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल) ने हज़ारीबात में एक नई मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) लॉन्च की। यह यूनिट दूर-दराज के गांवों तक पहुंचकर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं और संसाधन उपलब्ध कराएगी |