हज़ारीबाग: आंगनबाड़ी में गड़बड़ी पर सख्त रुख, सदर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख ने किया औचक निरीक्षण
हजारीबाग सदर प्रखंड के पंचायत प्रमुख बीना देवी और उप प्रमुख रविकांत सिंह ने शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रही अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार और प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान केशुरा आंगनबाड़ी केंद्र 1 और 2, अमृत नगर और शेखा आंगनबाड़ी के