हज़ारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता विवेक कुमार तिवारी से मुलाकात की, साहस और वीरता की सराहना की
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय सभागार में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सीआरपीएफ की वैली क्यू ए टी कमांडो टीम के पूर्व सदस्य विवेक कुमार तिवारी से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ने उनका फूलों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके अदम्य साहस व देश सेवा के प्रति योगदान की बहुत-बहुत प्रशंसा की।