जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में BMSICL, BSEIDC एवं BSRDC के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई।
BSEIDC समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा योजना-वार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
जिन योजनाओं/कार्यस्थलों पर कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनके संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा।
डिग्री महाविद्यालय, कटोरिया संदर्भ में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
BMSICL के समीक्षा के दौरान बताया गया कि बांका जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को विभाग से समन्वय स्थापित करने में निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बौंसी के धीमी प्रगति पर प्रबंधक परियोजना,BMSICL , भागलपुर , बांका से स्पष्टीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्य पूर्ण कर सिविल सर्जन, बांका को हस्तगत करने हेतु निर्देशित किया गया ।
समीक्षा के दौरान अन्य योजनाओं को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, निर्माण कार्यों में आवश्यक फंड की उपलब्धता हेतु संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया।
BSRDC के समीक्षा के क्रम में चंदेसर पोखर, वार्ड संख्या-7 के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि छठ पर्व से पूर्व उक्त कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजना के लिए आवश्यक राशि की उपलब्धता हेतु संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने तथा राशि का आवंटन प्राप्त कर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही, लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करते हुए उनकी उपयोगिता सुनिश्चित करने को कहा।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित पदाधिकारी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
Banka, Bihar | Oct 7, 2026