हज़ारीबाग: हजारीबाग सदर, बड़कागांव, बरही और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में संपन्न हुआ मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न हुआ। झारखंड के कुल 43 सीटों के साथ हजारीबाग जिले के हजारीबाग सदर, बड़कागांव, बरही और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में इस चरण के तहत मतदान हुआ। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने को लेकर हजारीबाग पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस नजमुल होदा ने जिले के विभिन्न बूथों पर जाकर पर्यवेक्षण किया।