कुरई: कुरई के खेल शिक्षक नोएल जोसफ का निधन, खेल प्रेमियों में शोक
Kurai, Seoni | May 30, 2026 सिवनी के जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत क्रीड़ा परिसर कुरई के खेल शिक्षक नोएल जोसफ का आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार को बताया गया कि उनके निधन से जनजातीय कार्य विभाग, खेल जगत और कुरई क्षेत्र के खिलाड़ियों में शोक की लहर है। खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।