अटरू: अटरू पंचायत समिति से कुलदीप गुर्जर और विक्की मण्डिया का राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन
Atru, Baran | May 17, 2026 ग्रामीण एंव पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम व परिचयात्मक भ्रमण के निमित्त राजस्थान सरकार द्वारा उत्तराखंड के लिए अटरू पंचायत समिति सदस्य कुलदीप सिंह गुर्जर कीरपुरिया व विक्की मण्डीया का मनोनयन किया गया है। यह राजस्थान के 15 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल है जिसमें 5 पंचायत समिति सदस्य व 10 विकास अधिकारी होगें।