राजमहल: मनसिंघा गांव में साफ-सफाई को लेकर मारपीट, चार लोग घायल
राजमहल थाना क्षेत्र के मनसिंघा गांव में पड़ोसी के साथ साफ-सफाई को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शाहजहां शेख (40),फैनाज खातून (9), नूजार बीवी (35) व अंबर शेख (20) घायल हुआ है। परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर कुमार सौरभ ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में फैनाज खातून को रेफर कर दिया।