छतरपुर: छतरपुर वार्ड-19 के निवासियों ने 15 वर्षों से पक्की सड़क के इंतजार में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका छतरपुर के वार्ड नंबर 19 (सटई रोड, न्यू गल्ला मंडी के पीछे) के निवासियों ने आज 13 मई दोपहर करीब 3:30 बजे क्षेत्र में आरसीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।मोहल्ले वासियों ने कलेक्टर से अति शीघ्र आरसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का आग्रह किया है ताकि बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।