सादाबाद: पिहुरा में गैस मिलने पर उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर किया हंगामा, संचालक ने समझा-बुझाकर किया शांत
पिहुरा में गैस एजेंसी पर ग्राहक काफी देर लाइन में लग रहे लेकिन गैस उपलब्ध नहीं हुई जिसके बाद ग्राहकों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया। ग्राहकों के द्वारा गैस वितरण में देरी के साथ ही एजेंसी के कर्मचारीयों के व्यवहार की शिकायत की। मौके पर पहुंची एजेंसी संचालक के द्वारा ग्राहकों को समझा बुझाकर हंगामा को शांत कराया और वितरण कराया है