मधुबनी जिले के खुटौना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए लौकहा थाना पुलिस ने शनिवार की संध्या फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने थाना चौक, बॉर्डर, बस स्टैंड और स्थानीय बाजार के विभिन्न इलाकों में मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट सूचना को प्रसारित नहीं करने की अपील की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने और डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह भी दी।
मधुबनी की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें DEN News Madhubani के साथ।
#DENNewsMadhubani #KhutounaNews #LaukahaPolice #MadhubaniNews #DurgaPuja #BiharNews