मुंडावर: ततारपुर में पुलिस की विशेष नाकाबंदी, नियम तोड़ने पर 30 चालकों के काटे गए चालान
Mandawar, Alwar | Jun 22, 2026 ततारपुर थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा के तहत थाना परिसर के सामने 'ए' श्रेणी की विशेष नाकाबंदी की। एसपी के निर्देश पर चलाए अभियान में वाहनों की गहन जांच की गई। बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न व बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 30 चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।