हरिद्वार: CCTV ना लगाने या खराब होने पर नगर कोतवाली पुलिस ने 14 मेडिकल स्टोर्स के चालान काटे
मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाले नशे के इंजेक्शन और कई अनियमितताओं की मिल रही शिकायतों के बीच नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हरकीपौड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और जिला अस्पताल के आसपास के इलाकों में मौजूद 14 मेडिकल स्टोर्स के चालान काटे गए हैं। इन सभी मेडिकल स्टोर्स पर CCTV ना होने या खराब होने के चलते 10- 10 हजार ₹ के चालान किए गए जिससे हड़कंप मच गया