कटनी नगर: जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के पास कचरे का अंबार,दुर्गंध से बेहाल नागरिक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा बड़ी लापरवाही
जिला अस्पताल के पीएम हाउस के पास विगत 3 माह से यहां कचरा डंप किया जा रहा और समय और उठाव नही होने के कारण दुर्गंध से यहां से गुजरने वाले लोगो का बुरा हाल है कचरे के ढेर के कारण संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला ने इस मुद्दे पर आज रविवार दोपहर 1 बजे गंभीर च चिंता व्यक्त की और अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाए।