🚨 ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में मंगलवार दोपहर 1 बजे अनोखा विरोध देखने को मिला।
वार्ड क्रमांक 32 निवासी हेमंत शर्मा कॉकरोच का मुखौटा लगाकर जनसुनवाई में पहुंचे। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी के नाम पर पानी का बिल जारी किया गया है, जबकि संबंधित जल कनेक्शन वर्ष 2008 में ही कटवा दिया गया था और इसकी रसीद भी उनके पास मौजूद है।
फर्जी बिल को निरस्त कराने की मांग को लेकर उन्होंने अधिकारियों के सामने विरोध दर्ज कराया। वहीं नगर निगम अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। 👇
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📸 Instagram: https://instagram.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं... The Xpose Express
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 24, 2026