Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm

गाजियाबाद: लेंसकार्ट की 'बिंदी-तिलक' एडवाइजरी पर मोदीनगर में भारी हंगामा ​#Ghaziabad #LenskartProtest #HinduSangathan

Uttar Pradesh, India | Apr 20, 2026

MORE NEWS

पट्टी के लाल चंद्र प्रकाश मिश्र बने डीएसपी, पीपी सेरेमनी में लगाए गए नए रैंक

#प्रतापगढ़ । पट्टी तहसील क्षेत्र के गड़ौरी गांव के निवासी एवं पुलिस विभाग के तेजतर्रार अधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्र को पुलिस निरीक्षक से पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनाया गया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदोन्नति के उपरांत लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) मुख्यालय में आयोजित पीपी सेरेमनी के दौरान पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय उत्तर प्रदेश आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन प्रीतिंदर सिंह तथा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा वाहिनी के सेनानायक श्याम नारायण सिंह ने चंद्र प्रकाश मिश्र के कंधों पर नए रैंक लगाकर उन्हें डीएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी।
चंद्र प्रकाश मिश्र की इस उपलब्धि को पट्टी क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का यह सम्मान है। उनकी पदोन्नति से गड़ौरी गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

पट्टी के लाल चंद्र प्रकाश मिश्र बने डीएसपी, पीपी सेरेमनी में लगाए गए नए रैंक #प्रतापगढ़ । पट्टी तहसील क्षेत्र के गड़ौरी गांव के निवासी एवं पुलिस विभाग के तेजतर्रार अधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्र को पुलिस निरीक्षक से पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनाया गया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नति के उपरांत लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) मुख्यालय में आयोजित पीपी सेरेमनी के दौरान पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय उत्तर प्रदेश आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन प्रीतिंदर सिंह तथा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा वाहिनी के सेनानायक श्याम नारायण सिंह ने चंद्र प्रकाश मिश्र के कंधों पर नए रैंक लगाकर उन्हें डीएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी। चंद्र प्रकाश मिश्र की इस उपलब्धि को पट्टी क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का यह सम्मान है। उनकी पदोन्नति से गड़ौरी गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Patti, Pratapgarh | Jul 1, 2026

#प्रतापगढ़ में हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी अमन और सानिया की जोड़ी  

#viralreels #belhaexpressnews #trendingreels #pratapgarh #UttarPradesh #UPNews #video #pratapgarh #viralreels #trendingreels #reelsfb #reels

#प्रतापगढ़ में हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी अमन और सानिया की जोड़ी #viralreels #belhaexpressnews #trendingreels #pratapgarh #UttarPradesh #UPNews #video #pratapgarh #viralreels #trendingreels #reelsfb #reels

Patti, Pratapgarh | Jun 30, 2026

स्नान पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ी आस्था, गोई के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे पूर्व मंत्री मोती सिंह

#प्रतापगढ़। जामताली कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गोई के श्री श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन हरिनाम प्रचार केंद्र) में सोमवार को स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' ने मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दुर्लभ गज वेश के दर्शन किए तथा महाअभिषेक कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का 108 कलशों के पवित्र जल, दूध, दही, घी, शहद, शर्करा और पंचामृत से भव्य महाअभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान को विशेष गज वेश में सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिर के पुजारी आचार्य माधव दास ने बताया कि स्नान पूर्णिमा का यह पर्व भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा से पूर्व होने वाला प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें महाअभिषेक और गज वेश दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।
पूर्व मंत्री मोती सिंह ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। महोत्सव में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

#pratapgarh #belhaexpressnews #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #video

स्नान पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ी आस्था, गोई के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे पूर्व मंत्री मोती सिंह #प्रतापगढ़। जामताली कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम गोई के श्री श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन हरिनाम प्रचार केंद्र) में सोमवार को स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' ने मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दुर्लभ गज वेश के दर्शन किए तथा महाअभिषेक कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का 108 कलशों के पवित्र जल, दूध, दही, घी, शहद, शर्करा और पंचामृत से भव्य महाअभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान को विशेष गज वेश में सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी आचार्य माधव दास ने बताया कि स्नान पूर्णिमा का यह पर्व भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा से पूर्व होने वाला प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें महाअभिषेक और गज वेश दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। महोत्सव में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। #pratapgarh #belhaexpressnews #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews #video

Patti, Pratapgarh | Jun 29, 2026