विदिशा नगर: ज़मीन की नपती और सीमांकन न होने से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार
ग्राम पंचायत बागरी के सरपंच राहुल गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमीन की नपती, बटवारा और सीमांकन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से तहसील स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। किसानों ने बताया कि कभी फसल का बहाना तो कभी अन्य कारण बताकर कार्रवाई टाल दी जाती है।