सावन की अंतिम सोमवारीः को लेकर गंगा घाट में भक्ति का जनसैलाब, हरगिरि धाम जाने वाले कांवरियों के लिए जगह-जगह निशुल्क सेवा और जागरण
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बेगूसरायः सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिला पदाधिकारी रिची पांडे एवं जिला पुलिस कप्तान मनीष कुमार के सख्त आदेशानुसार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।सुरक्षा व्यवस्था बरौनी प्राखंड विकास पदाधिकारी अनूरंजन कुमार. बरौनी अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर राजस्व आरो विनोद कुमार ठाकुर और पुलिस प्रशासन की तैनाती कांवरिया पथ और प्रमुख चौक-चौराहों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की जगह-जगह तैनाती की गई:वरीय अधिकारीः सदर 2 एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में विधि-व्यवस्था पर पैनी नजर रखी गई।थानाध्यक्ष एवं पुलिस बलः चकिया थाना अध्यक्ष गौतम कुमार दास एफसीआई थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, सहायक थाना जीरोमाइल प्रभारी मनीष कुमार, बरौनी थाना से एसआई पप्पू कुमार, एसआई आलोक कुमार, एसआई मोहन सिंह, एसआई ममता कुमारी तथा एसआई साक्षी. समेत भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
सिमरिया से गढ़पुरा तक आस्था का पथ सिमरिया गंगा घाट से पवित्र गंगाजल भरकर श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गढ़पुरा स्थित प्रसिद्ध हरिगिरि धाम के लिए रवाना हुए कांवरियों के गुजरने वाले मुख्य मार्गों - चकिया, बीहट, जीरो माइल और बथौली-पर स्थानीय लोगों और सेवा समितियों द्वारा नींबू शरबत, ताजे फल और शीतल जल का निशुल्क वितरण किया गया।
बीहट में भक्ति और आस्था का भव्य संगम कांवरियों की सेवा और मनोरंजन के लिए बीहट (एसबीआई बैंक के पास) में हरी गिरि धाम निशुल्क सेवा समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गईः12 वर्षों की परंपराः समिति पिछले 12 सालों से बीहट महोत्सव के तर्ज पर कांवरिया बंधुओं के लिए सेवा शिविर और ठहरने-खाने की व्यवस्था करती आ रही है।
भव्य जागरण कार्यक्रमः संध्या 5:00 बजे से रात भर कार्यक्रम आयोजित रहा आयोजित भक्ति जागरण में कमरिया भक्ति झूम उठे भक्ति गीतों से "बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है" के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा।
प्रमुख कलाकारः कार्यक्रम में सुपरहिट गायक शिवेश मिश्रा, गायक आर्यन बाबू, दुर्गा बॉस, गोकुल बाबा और रिया सोनी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कांवरियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ सावन की अंतिम सोमवारी का यह पर्व क्षेत्र में भक्ति, सेवा और सौहार्द का प्रतीक बना रहा
Dandari, Begusarai | Aug 23, 2026