नानपारा: रूपईडीहा थाना प्रांगण में आगामी त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, एसडीएम रहे मौजूद
गुरुवार को 5 बजे रूपईडीहा थाना प्रांगण में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ए डी एम ने किया,पीस कमेटी को संबोधित करते हुए ए डी एम ने कहा कि शान्ति व्यवस्था एवं साफ सफाई की ध्यान दें। बैठक में एस डी एम अश्वनी पांडे व सीओ प्रद्युमन सिंह ने दीपावली त्यौहार आपसी भाई चारा बनाए रखते हुए सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की।