नानपारा: मटेरा बाजार के पास ट्रक खड़ी कर लोडिंग करने से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी, मरीज परेशान
मटेरा बाजार के पास एक ट्रक को रोड पर खड़ा कर दिया गया। जिससे वहां लंबी जाम लग गई। जाम लगने की वजह से एक एंबुलेंस इसी में फंसी रही। एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेरा मरीज को लेकर जा रही थी। लोगों के मुताबिक मटेरा के कस्तूरबा स्कूल के पास गला व्यापारी की दुकान के सामने सड़क पर ट्रक को लोड किया जा रहा था।