नानपारा: उर्रा व मधवापुर स्थित विद्यालयों का DIOS ने किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान मिली कमियां
मोतीपुर क्षेत्र के उर्रा व मधवापुर की विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण गुरुवार को 3:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय उर्रा के बच्चों का शैक्षिक स्तर बहुत ही निम्न स्तर पर पाया गया। जूनियर वर्ग के बच्चे बहुत ही हल्के प्रश्न के जवाब भी नहीं बता पा रहे हैं। साफ सफाई से लेकर अन्य कामयाबी पाई गई है।