राजगढ़: कालोड़ी में सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत, प्रसिद्ध स्नेक कैचर व गोताखोर नरेंद्र सांगवान अपनी सासू मां को नहीं बचा सके
Rajgarh, Churu | Dec 2, 2025 राजगढ थाने के गाँव कालोड़ी में सर्पदंश की घटना से 75 वर्षीय सीणगारी देवी पत्नी नंदराम नेहरा की दर्दनाक मृत्यु हो गई। बीकानेर में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।सीणगारी देवी, समाजसेवी एवं प्रसिद्ध स्नेक कैचर और गोताखोर नरेंद्र सांगवान गगोर की सासू माँ थी।सासू माँ के निधन से उन्हें अत्यंत दुःख व मलाल है।