तरबगंज: गिरधरपुर निवासी 14 वर्षीय किशोर घर से हुआ लापता, मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट
गिरधरपुर निवासी गुड़िया शुक्ला ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा विमल कुमार शुक्ला 24/1/24 को सुबह 9 बजे से लापता है। काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका, जिसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मां ने बताया कि गुमशुदा किशोर का रंग गोरा है और लंबाई 5 फुट 1 इंच है और काली जैकेट व सफेद रंग का पेंट व सफेद जूता पहना हुआ है।