तरबगंज: डुमरियाडीह कस्बे में बाइक की चपेट में आकर घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत
डुमरियाडीह कस्बे में बाइक की चपेट में आकर घायल हुए व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पत्नी अर्चना के अनुसार उनके पति सुनील कुमार यादव उम्र 28 वर्ष निवासी हथिनाग 24 जनवरी शाम को डुमरियाडीह सब्जी लाने पैदल गए थे। वापस आते समय बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।