तरबगंज: वजीरगंज थाना परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना अध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ की बैठक
शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर वजीरगंज थाना परिसर में समय लगभग 4 बजे थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने ऑपरेशन नेत्र के तहत व्यापारियों से वार्ता की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर आए हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष के कार्य शैली की सराहना की।