तरबगंज: घांचाबीकापुर में घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव मायके वालों ने लगाया मार कर लटकाने का आरोप
तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत घांचाबीकापुर में बीतीरात घर के कमरे में फंदे से युवती का शव लटकता मिला घरवाले मौके से फरार हो गए है गाँव वालो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है मायके वालो के अनुसार पति व घरवालो ने मिलकर मारडाला साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है।