तरबगंज: तरबगंज थाने में उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का किया गया आयोजन
शनिवार को सुबह 10 बजे तरबगंज थाने में उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों से चक मार्ग पर कब्जा, बंजर भूमि पर अवैध निर्माण सहित अनेकों शिकायतें आईं। उप जिला अधिकारी व अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ने फरियादियों की फरियाद को सुना। और गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिये।