अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की पहली तस्वीर सामने आई
मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी की शादी की चर्चा हर ओर है। सब जानना चाहते है कि अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी करती क्या हैं। लगातार उनकी तस्वीर भी इंटरनेट पर सर्च की जा रही है।
शिवांगी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब दिया है।
उन्होंने बताया है कि उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर ली है और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। उनकी शादी 25 नवंबर को पटना के बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार से होने वाली है। ऋषिकेश अमेरिका में नौकरी करते हैं और उन्होंने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
सोशल मीडिया पर तस्वीर आने के बाद चर्चा में आईं शिवांगी
शादी से पहले शिवांगी की तस्वीर सामने आई है। उनका शिवांगी सिंह नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। इस अकाउंट को उनके परिवार के सदस्य भी फॉलो करते हैं। इनमें उनके तीनों भाई अभिषेक, अंकित और अभिनव के अलावा उनकी बड़ी बहन राजनंदनी सिंह भी शामिल हैं।
#AnantSingh
Mokameh, Patna | Nov 8, 2026