कांग्रेस सरकार के समय मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आज जब गांवों में सड़क, बिजली, पानी की सुविधाएं बेहतर हो चुकी हैं, तो आवागमन के लिए इसे फिर शुरू करना आवश्यक है।
हमारी सरकार चरणबद्ध तरीके से "मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा" की शुरुआत करने की ओर बढ़ रही है। इस बार रक्षाबंधन पर हमारी बहनें परिवहन विभाग की बसों में सफर करें, इस दिशा में हम प्रयासरत हैं।