शिवहर: पिपराही थाना परिसर में 12 और 13 फरवरी को शस्त्रों का किया जाएगा भौतिक सत्यापन
पिपराही थाना परिसर में 12 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसको लेकर जिला पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा आदेश जारी किया गया है। शस्त्रों के भौतिक सत्यापन को लेकर दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। पिपराही थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपराही को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।