शिवहर: शिवहर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रंजन प्रसाद का हुआ तबादला, नए इंस्पेक्टर बने हीरालाल राम
बिहार सरकार ने शिवहर जिला में उत्पाद विभाग में पदस्थपित इंस्पेक्टर रंजन प्रसाद का तबादला कर दिया है. इंस्पेक्टर रंजन प्रसाद का तबादला शिवहर से हटाकर मुख्यालय पटना कर दिया गया है. वही उत्पाद विभाग के नए इंस्पेक्टर हीरालाल राम को शिवहर जिला में पदस्थपित किया गया है. जो पूर्णिया जिला से शिवहर आ रहे है. जल्द ही शिवहर आकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।