शिवहर: शिवहर जिला में सरस्वती पूजा में लाइसेंस लेना अनिवार्य, डीजे बजाने पर रोक, अश्लील गाना बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई, एसपी
सरस्वती पूजा को लेकर लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है. एसपी अनंत कुमार राय ने सभी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया है की कोई पूजा पंडाल अगर बिना लाइसेंस के पूजा करता है तो उसपर तुरन्त कार्रवाई करें. साथ विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है. अगर कोई पूजा समिति अश्लील गाना बजाते है तो तुरन्त कार्रवाई किया जाएगा।