शिवहर: नगर थाना परिसर में चार कांड में जप्त 90 लीटर शराब का किया गया विनिस्टिकरण
नगर थाना परिसर में आज 90 लीटर शराब का विनिस्टिकरण किया गया है. नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया है की नगर परिसर में सीओ अजय श्रीवास्तव व नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में नगर थाना में कांड संख्या- 190/23, 264/23, 03/24, 09/24 में 90 लीटर जब्त शराब का आज विनिस्टिकरण किया है. मौके पर एसआई लखेन्द्र महतो, महिला दरोगा शचि कुमारी मौजूद थी।