मंडला: कांग्रेस ने कोतवाली पहुंचकर भाजपा पदाधिकारी पर प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के लिए FIR की मांग की
Mandla, Mandla | Apr 19, 2026 रविवार 4 बजे नगर कांग्रेस कमेटी मंडला ने भाजपा पदाधिकारी सौरभ गुप्ता के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग उठाई है। यह मांग कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी पर कथित अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के संबंध में की गई। नगर कांग्रेस कमेटी मंडला के अध्यक्ष एड रजनीश रंजन उसराठे के नेतृत्व में ज्ञापन दि