जहानाबाद: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा नेत्री अनामिका सिंह पटेल ने जहानाबाद में विचार रखे
भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और बिहार विधान परिषद की सदस्य अनामिका सिंह पटेल ने जहानाबाद परिसदन में रविवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया है,जबकि कार्यक्रम में अन्य गतिविधियां संध्या करीब 6 बजे तक भी जारी रहा।