गंधवानी: बाग-कुक्षी में कम बारिश से किसान परेशान, जबरेश्वर महादेव को किया जलमग्न, बारिश होने तक महादेव जलमग्न रहेंगे
Gandhwani, Dhar | Aug 14, 2025 बाग-कुक्षी क्षेत्र में इस मानसून सत्र में अब तक कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आज दिनांक 14/8/2025 तक बाग में मात्र 16 इंच और कुक्षी में 11 इंच बारिश दर्ज की गई है। अच्छी बारिश की कामनाके लिए स्थानीय लोगों ने परंपरागत उपाय किए। बाघिनी नदी तट पर स्थित प्राचीन जबरेश्वर महादेव शिवालय में विशेष आयोजन किया गया। मंदिर में महादेव को जलमग्न किया है।