भभुआ: कैमूर स्तंभ के पास गोली कांड में युवक के घायल होने के मामले में एसडीपीओ ने कहा- अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है
Bhabua, Kaimur | Jun 25, 2025 कैमूर स्तंभ के पास गोली कांड में घायल युवक मामले में एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है। आज बुधवार को 2 बजे एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि भभुआ वार्ड 11 निवास 20 वर्षीय अभिषेक कुमार को मंगलवार को कैमूर स्तंभ के पास बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा गोली मार दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले का तहकीकात किया है।