भभुआ: सोनहन थाना की पुलिस ने एक लड़की के अपहरण के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jun 24, 2025 सोनहन थाना की पुलिस ने एक लड़की अपरहण करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आज मंगलवार को 5 बजे सोनहन थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव निवासी राजवंश सिंह के पुत्र रतन सिंह बताया जाता है। जो पूर्व में एक लड़की भगाने के मामले में सोनहन थाना में प्राथमिकी दर्ज था। तब से अभियुक्त फरार चल रहा था।