भभुआ: हाजरा पुल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक हुआ घायल
Bhabua, Kaimur | Jun 24, 2025 जानकारी के अनुसार हाजरा पुल के समीप मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा। घायल युवक कुरई गांव का रहने वाला उमंग चौबे बताया जाता है। जो अपने गांव से बाइक से चैनपुर की ओर जा रहा था।