नूह: नूंह जिले के गांव नई में बारिश से घरों में भरा पानी, ग्रामीणों ने प्रशासन से निकासी की मांग की
नई गांव के लोगों ने बताया कि बारिश की वजह से गांव में चारों तरफ पानी भरा हुआ है। घरों में भी पानी भर गया है। काफी घरों में तो दीवार में तेड़ा आए हुए हैं। वह कभी भी गिर सकते हैं। स्कूल में बच्चे पढ़ने के लिए नहीं जा रहे हैं क्योंकि रास्ते बंद है उन्होंने नुह जिला प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द हमारे गांव से पानी की निकासी की जाए।