नूह: नूंह जिला के घासेड़ा गांव से मेवाती ड्राइवर लापता, परिवार परेशान
घासेड़ा गांव के परवेज ने बताया कि मेरा भाई जाहिद पिता का नाम सगीर उम्र 40 साल के गत शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए गया था उसके बाद वो नूंह चला गया तभी से उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। हर जगह उसके बारे में पता कर लिया है लेकिन अभी तक उसकी तलाश नहीं लगी है। इस मामले में उन्होंने नूह पुलिस को भी शिकायत दे दी है।