सुपौल: सुपौल में सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों की हुई जांच
Supaul, Supaul | Sep 27, 2026 सुपौल पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने वाहनों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी।