सुशासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
प्रभारी सचिव श्री बसव राजू एस ने कोण्डागांव में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम, टीबी मुक्त पंचायत के लक्ष्य को गति देने तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाइयों, साफ-सफाई और चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
युवाओं को अधिक से अधिक कौशल प्रशिक्षण देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नियमित प्लेसमेंट कैंप आयोजित करने पर जोर दिया गया। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल की गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
किसानों को दलहन-तिलहन फसलों के लिए प्रोत्साहित करने, पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने और एग्रीस्टैक पंजीयन शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा के क्षेत्र में परीक्षा परिणाम सुधारने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पीएमश्री विद्यालयों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पर भी जोर दिया गया।
प्रभारी सचिव ने 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के व्यवस्थित आयोजन के निर्देश भी दिए।
#Kondagaon #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #GoodGovernance
Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 12, 2026