चायल: जठिया में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम से संबंधित वारंटी आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश
कौशांबी। सराय अकिल पुलिस ने वारंटी आरोपी अमर सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी जठिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मंझनपुर थाने में दर्ज लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेजने की तैयारी की। बुधवार शाम 6:00 बजे हुई गिरफ्तारी!