रानीगंज: सीएसपी संचालक से मोबाइल और ₹3,500 की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार
रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारी भगवती स्थान के समीप हथियार के बल पर एक फाइनेंस कर्मी से मोबाइल और 3,500 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपाची बाइक सवार चार अपराधी हथियार लहराते हुए भागने लगे। फाइनेंस कर्मी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया