बक्सर: नुक्कड़ नाटक से आग से बचाव के प्रति जागरूक होंगे ज़िलावासी, डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
Buxar, Buxar | Feb 12, 2026 जिला प्रशासन ने अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत गुरुवार को लगभग 2:30 बजे अपराह्न में की है। इस अभियान के तहत जिले वासियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आग से बचाव और उससे निपटने के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। डीएम ने होमगार्ड सह जिला अग्निशमन कार्यालय परिसर से नुक्कड़नाटक टीम एवं जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।