भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 25, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो वारंटी को गिरफ्तार किया है आज शनिवार को 3 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के सैदरा गांव निवासी रामहरी बिंद के पुत्र निरुध बिंद एवं वार्ड 15 निवासी मुल्ला खान के पुत्र राशिद खान बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में दोनों का न्यायालय में मामला चल रहा था।