महसी: खालेपुरवा में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के खालेपुरवा दाखिला अरनवा गांव में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे 22 वर्षीय विवाहिता सुशीला पत्नी सोनेलाल गौतम ने घर के कमरे में टीनशेड की बल्ली से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट व मजिस्ट्रेट को जानकारी दी और पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। सुशीला की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी।