निवाई: शहर के बीचो-बीच स्थित पुराने तहसील भवन के दूसरे मंजिल पर बने रिकॉर्ड रूम में लगी आग, विभाग का रिकॉर्ड जलकर राख
Niwai, Tonk | Nov 9, 2026 सोमवार देर रात करीब 9:00 बजे बड़ा बाजार चारभुजा नाथ मंदिर के समीप पुरानी तहसील भवन के ऊपरी मंजिल पर बने हुए दो कमरों में राजस्व विभाग के पुराने रिकॉर्ड रूम में आग लग गई। सूचना पर पुलिस उपाध्यक्ष रवि प्रकाश शर्मा थाना अधिकारी घासीराम घटनास्थल पर पहुंचे काफी मशक्कत के बाद शहर की तंग गलियों में अग्निशमन वाहन पहुंचा करीब ढाई घंटे में आज पर काबू पाया गया।